नई दिल्ली।, अगस्त 28 -- Nepal Flood Updates: नेपाल में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ नेपाल को झकझोर दिया है। सैकड़ों लोगों की मौत हो चुकी। 1500 से अधिक लोग लापता हैं। इस त्रासदी के बीच नेपाल सरकार ने भारत के द्वारा रेस्क्यू टीमें भेजने की पेशकश को ठुकरा दिया है। सरकार का कहना है कि नेपाल के अपने सुरक्षा बल राहत और बचाव कार्य चलाने में पूरी तरह सक्षम हैं। काठमांडू पोस्ट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नेपाल ने कहा है कि कि उसे इस समय जमीनी राहत टीमों के बजाय केवल वित्तीय मदद की आवश्यकता है। नेपाल के विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, भारत, चीन, अमेरिका, ब्रिटेन, जापान, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे देशों ने अपनी विशेषज्ञ आपदा टीमों को नेपाल भेजने का प्रस्ताव दिया था। भारत ने अपनी एनडीआरएफ (NDRF) टीम तैनात करने की पे...