मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। भारी बारिश व बाढ़ के बीच मुजफ्फरपुर जंक्शन समेत कई स्टेशनों के प्लेटफॉर्म डूबने की अफवाह से रविवार को हड़कंप मच गया। यूट्यूब, फेसबुक, एक्स व अन्य विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो के जरिए समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, बगहा और बेतिया स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पानी में डूबने की फर्जी खबरें चलाई जा रही थीं। समस्तीपुर रेल मंडल के मुताबिक प्रसारित हो रहे वीडियो और दावे पूरी तरह असत्य, भ्रामक व निराधार हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विधिवत शिकायत और आपत्ति दर्ज कराई गई है। भ्रामक वीडियो पोस्ट करने वालों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी।समस्तीपुर यह भी पढ़ें- ट्रेनों की लेटलतीफी का मुद्दा उठाने पर झारखंड रेल यूजर्स पर चला फेसबुक के आईटी नियमों का डंडा मंडल के मंडल...