कटिहार, सितम्बर 12 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि: जिले में बाढ़ के प्रकोप से प्रभावित इलाके के लोगों पर तो कहर टूटा ही है। पशु व दुधारू मवेशी भी इसकी चपेट में आए हैं। हरा चारा व पौष्टिक आहार उपलब्ध होने में परेशानी के कारण मवेशियों के दूध देने की क्षमता में भी कमी आई है। मनिहारी, अमदाबाद, बरारी, प्राणपुर व कुरसेला प्रखंड दूध उत्पादन को लेकर हब माना जाता है। खासकर दियारा इलाके का दूध स्थानीय बाजार सहित पड़ोसी राज्य झारखंड पहुंचता है। बाढ़ के पानी का फैलाव होने से जिले में दूध उत्पादन में 30 से 40 प्रतिशत तक की कमी आई है। जिले में दुधारू मवेशी की संख्या सात लाख है। जिसमें गाय की संख्या 3999287 तथा भैंस की संख्या 70734 है। प्रतिदिन करीब 3.5 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता है। पिछले 15 दिनों में ही दूध उत्पादन सवा लाख लीटर घटा है। करीब 2 लाख 25 हजार ...