बाढ़ में घिरे बकरा फार्म तक पहुंची एसडीआरएफ
छपरा, अक्टूबर 6 -- सभी बकरियों को सुरक्षित निकाला
सारण में बाढ़ की स्थिति पेज चार पर छपरा, नगर प्रतिनिधि। सारण में बाढ़ के पानी से घिरे मठ ककरा गांव में एसडीआरएफ की टीम ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए एक पूरे गोट फार्म का रेस्क्यू किया। पानी से चारों ओर से घिरे बकरा फार्म में बड़ी संख्या में बकरियां फंसी थीं। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया और फार्म में मौजूद सभी बकरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाढ़ के कारण फार्म तक पहुंचने का रास्ता पूरी तरह पानी में डूब गया था। इसके बावजूद टीम ने सावधानीपूर्वक फार्म तक पहुंचकर वहां फंसी बकरियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस दौरान पशुओं को किसी तरह की क्षति नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.