मोतिहारी, जुलाई 31 -- मोतिहारी, नसं। बाढ़ के समय मधुमेह, उच्च रक्तचाप व अन्य गैर-संचारी रोगों से पीड़ित मरीजों की स्वास्थ्य सेवा बाधित न हो, इसके लिए फ्यूजन परियोजना के तहत दरभंगा सदर चिकित्सालय में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। इसमें पूर्वी चंपारण के चार प्रखंडों के स्वास्थ्य कर्मियों ने हिस्सा लिया। पहला दिन चिकित्सा अधिकारियों का प्रशिक्षण: 29 जुलाई को चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, औषधि वितरक और प्रखंड सामुदायिक परिचालक के लिए सत्र रखा गया। उदघाटन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एसएन सत्यार्थी ने किया। चिकित्सा पदाधिकारी के लिए उपचार नियमावली पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर जिला महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल कुमार और जिला सामुदायिक उत्प्रेरक नंदन झा भी उपस्थित थे। वक्ताओं ने कहा कि बाढ़ के दौरान गैर-संचारी र...