बाढ़ में गांवों का संपर्क नहीं टूटेगा, बनेंगे 909 पुल-पुलिया
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। गांवों का संपर्क मजबूत करने के लिए ग्रामीण कार्य विभाग ने मुख्यमंत्री ग्रामीण सेतु योजना के तहत संकल्प जारी किया है। इसके तहत राज्य में 909 पुलों के निर्माण पर 4744.64 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें 670 पुलों पर काम शुरू हो चुका है, जबकि 239 पुलों की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में है। योजना में प्रत्येक पुल के साथ पहुंच पथ का निर्माण अनिवार्य किया गया है। इससे नदी, नाला और बाढ़ के कारण कटने वाले ग्रामीण रास्तों को मुख्य सड़क नेटवर्क से जोड़ने में मदद मिलेगी।
जिलावार पुल निर्माण का लक्ष्य जिलावार लक्ष्य में पूर्वी चंपारण 76 पुलों के साथ सबसे आगे है। दरभंगा में 53, सीतामढ़ी में 43, मधुबनी में 42, वैशाली में 34, समस्तीपुर में 29, सारण और गोपालगंज में 31-31, सीवान में 30, पटना में 28, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.