बाढ़ में कटे बंधे की दुरुस्तीकरण का काम तेज, डीएम ने लिया जायजा
लखीमपुरखीरी, जून 8 -- संभावित बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने अफसरो संग तहसील, ब्लॉक निघासन के अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर के मजरा चन्दनपुरवा में चल रहे बन्धा मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया कि 70 मीटर की लम्बाई में ग्राम पंचायत की ओर से बन्धा मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ग्रामवासियों ने अवगत कराया कि बन्धा निर्माण कार्य विगत वर्ष में कराया गया था, जोकि बाढ के समय तीन स्थानों पर कट गया था, जिसे पुनः मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। ग्रामवासियों ने डीएम से बन्धे की ऊंचाई बढ़ाने हेतु आग्रह किया।डीएम ने बीडीओ निघासन को बन्धे की ऊंचाई के साथ-साथ मजबूती से गुणवत्तापरक व समय से पूरा करने निर्देशित किया। साथ ही डीएम ने ग्राम पंचायत बैलहा के मजरा ठाकुरपुरवा में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.