लखनऊ, मार्च 15 -- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने रविवार को अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा से जुड़े सभी काम 15 जून तक अनिवार्य तौर पर करवाने के आदेश दिए हैं। वह देवीपाटन मंडल के तहत गोंडा, श्रावस्ती, बहराइच और अयोध्या मंडल के तहत बाराबंकी, अयोध्या व अम्बेडकरनगर जिलों में चल रही बाढ़ सुरक्षा व बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा कर रहे थे।स्वतंत्र देव सिंह ने अधिकारियों को आदेश दिए कि 15 जून तक सभी तैयारियां करवा लें, ताकि संभावित बाढ़ की स्थिति में किसी प्रकार की असुविधा लोगों को न हो। सभी अभियंता व संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहें और कामों की सतत निगरानी करें। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में हुए कामों की समीक्षा करें और जहां अतिरिक्त काम की जरूरत हो वहां काम करवाए जाएं। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव अनिल गर्ग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.