बाढ़ प्रभावित स्कूलों को दूसरे में किया गया शिफ्ट
भागलपुर, सितम्बर 3 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में गंगा एवं कोसी के बढ़ते जलस्तर के कारण सुल्तानगंज, रंगरा चौक, नाथनगर, नारायणपुर, इस्माईलपुर और गोपालपुर प्रखंड के 26 सरकारी विद्यालयों के बाढ़ की चपेट में आ जाने से करीब छह हजार विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए शिक्षा विभाग ने इन विद्यालयों को नजदीकी सुरक्षित स्कूलों से शिफ्ट कर वैकल्पिक व्यवस्था की है। बाढ़ प्रभावित विद्यालयों के शिक्षकों के साथ मध्याह्न भोजन योजना के रसोइयों और अन्य संसाधनों को भी शिफ्ट किए गए विद्यालयों में स्थानांतरित किया है। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ एमडीएम सहित स्कूल की अन्य सुविधाएं मिलती रहेंगी। विभाग ने प्राथमिक विद्यालय बोचाही दियारा को प्राथमिक विद्यालय बोचाही, मध्य विद्यालय बासगरा व प्राथमिक विद्यालय विनोबा टोला को मध्य विद्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.