चंदौली, सितम्बर 4 -- चंदौली। गंगा नदी में जलस्तर बढ़ने और बांधों से पानी छोड़ने पर जिले में बाढ़ का खतरा मंडराने लगता है। बाढ़ की स्थिति में चार तहसील ज्यादा प्रभावित होते हैं। इसमें कुल 194 गांव होते हैं। इसमें गंगा नदी के तटवर्ती इलाके के गांव ज्यादातर बाढ़ से घिर जाते हैं। कई गांव प्रमुख मार्ग से कट जाता है। इससे निपटने के लिए चारों तहसीलों में बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। नाव और गोताखोरों को तैनात किया गया है। वर्तमान समय में बाढ़ से कुछ गांवों के घिरने से चंदौली तहसील में चार नाव और चकिया में तीन नाव का संचालन किया जा रहा है। गुरुवार को दोनों तहसीलों में बाढ़ से घिरे लोगों को जिला प्रशासन की तरफ से करीब 800 भोजन का पैकेट बांटा गया। साथ ही हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया गया। यह भी पढ़ें- Chandauli News: खतरा बिंदु से सिर्फ 66 सेमी न...