बाढ़ प्रभावित विद्यालयों को पास के स्कूलों से किया गया टैग
बेगुसराय, अगस्त 26 -- मटिहानी, एक संवाददाता। हिंदुस्तान अखबार में बुधवार को प्रकाशित बाढ़ प्रभावित विद्यालयों की खबर का असर हुआ है। खबर प्रकाशित होने से पहले जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की। बताते चलें कि मटिहानी प्रखंड के कई विद्यालयों व विद्यालय तक जाने वाले मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गया था। बच्चों और शिक्षकों को पानी से होकर विद्यालय जाना पड़ रहा था जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा बना हुआ था। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों से बातचीत कर समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। उसके बाद जिलाधिकारी रिची पाण्डेय एवं अनुमंडल अधिकारी अश्वनी कुमार ने मामले का संज्ञान लेते हुए प्रखंड शिक्षा अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया। निर्देश के आलोक में प्रखंड शिक्षा अधिकारी रिया कुमारी ने 27 अगस्त से बाढ़ प्रभावित विद्यालयों में बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.