जहानाबाद, सितम्बर 1 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता भाकपा माले की टीम ने मंगलवार को जाफरगंज का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। टीम में राज्य कमिटी सदस्य रविंद्र यादव और जिला कमिटी सदस्य वशी अहमद शामिल थे। रविंद्र यादव ने कहा कि प्रभावित अधिकांश परिवार दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर हैं। पानी भरने से कई लोगों की छोटी दुकानें भी बंद हो गई हैं, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। माले नेताओं ने आरोप लगाया कि बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच अब तक प्रशासन की ओर से राहत कार्य शुरू नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि घरों में पानी भरे होने से लोगों को विषैले जीव-जंतुओं का भी खतरा बना हुआ है। रविंद्र यादव ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने और बाढ़ से निपटने के लिए समुचित व्यवस्था करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...