बाढ़ प्रभावित रुपौली अंचल में 'बोट एंबुलेंस' सेवा
पूर्णिया, सितम्बर 12 -- पूर्णिया। जिले के रुपौली अंचल के बाढ़ प्रभावित एवं जलमग्न क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा 'बोट एंबुलेंस' सेवा का संचालन शुरू कर दिया गया है। बाढ़ के कारण आवागमन बाधित क्षेत्रों में फंसे लोगों को त्वरित चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह कदम उठाया गया है। यह एंबुलेंस बाढ़ के दौरान उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से निपटने के लिए जरूरी और जीवनरक्षक दवाओं से पूरी तरह लैस है। बोट पर प्रशिक्षित मेडिकल स्टाफ और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद हैं जो मौके पर ही प्राथमिक उपचार देने में सक्षम हैं। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के त्वरित उपचार एवं आवागमन हेतु विशेष व्यवस्था की गई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया के बाढ़ प्रभावित रुपौली अंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.