बाढ़ प्रभावित परिवारों को परेशानी न हो आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 9 -- फर्रुखाबाद । जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने नरौरा बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को दृष्टिगत रखते हुए कायमगंज तहसील के विकास खण्ड शमसाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति एवं राहत-बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र अजीजाबाद का निरीक्षण किया तथा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो तथा आवश्यकतानुसार तत्काल राहत सामग्री, खाद्यान्न, पेयजल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य, शरणालयों की व्यवस्था, खाद्यान्न, पेयजल, स्वास्थ्य स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.