बाढ़ प्रभावित दहेलिया गांव में स्वास्थ्य कैंप का आयोजन
शाहजहांपुर, सितम्बर 23 -- कलान। परौर इलाके में बाढ़ प्रभावित राजस्व ग्राम दहेलिया स्वास्थ्य कैंप का आयोजन किया गया।टीम ने पहले ग्रामीणों की जांच की फिर दवाएं वितरित की गईं।मंगलवार को युवक महिला मंगल दल के तत्वाधान में स्वास्थ्य कैम्प आयोजन कराया गया।कैंप में 72 मरीजों का पंजीकरण हुआ।बुखार, जुकाम, खांसी आदि मरीजों का परीक्षण किया गया।टीम में सौरभ द्विवेदी,अमित सीएचओ, अरविंद, सचिन आद शामिल रहे।युवक मंगल दल के संरक्षक ब्रजनन्दन शुक्ला पूर्व प्रधान ने कैंप में अपना सरहानीय याेगदान दिया।इस दौरान सुखवीर सिंह कोटेदार, अखिलेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह, गौरव सिंह, गजेन्द्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.