बाढ़ प्रभावित जिले में सांप और कुत्ता काटने की दवाएं भेजी गईं
पटना, जुलाई 7 -- बारिश को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। खासकर, संभावित बाढ़ से प्रभावित होने वाले सभी जिलों में सांप और कुत्ता काटने सहित अन्य जरूरी दवाएं भेजी गई हैं। राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक अमित पांडेय के अनुसार सभी जिलों में पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं। माह की एक से 10 तारीख के बीच जिलों को आवश्यक दवाओं का इंडेंट (मांग पत्र) भेजने को कहा गया है ताकि जरूरी दवाएं भी उपलब्ध करायी जा सके। वहीं, तत्काल जरूरी दवाओं की नियमानुसार स्थानीय स्तर पर खरीद की भी मंजूरी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस मौसम में होने वाली प्रमुख बीमारियों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया सहित अन्य रोगों की जांच एवं इलाज के भी इंतजाम जिला अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में किए गए हैं।हरेक जिले में 1000 सांप काटने व 750 कुत्ता काटने की दवाएं भेजी ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.