बाढ़ प्रभावित छितरौर पहुंचे जदयू के शीर्ष नेता, सामुदायिक रसोई का किया निरीक्षण
बेगुसराय, सितम्बर 9 -- मटिहानी, एक संवाददाता। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का बुधवार को जदयू के शीर्ष नेताओं ने छितरौर पहुंचकर जायजा लिया। इस दौरान जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, चेरियाबरियारपुर विधायक अभिषेक आनंद एवं मटिहानी के पूर्व विधायक राजकुमार सिंह ने बाढ़ राहत व्यवस्था का निरीक्षण किया। नेताओं ने छितरौर में संचालित सामुदायिक रसोई केंद्र का निरीक्षण करवहां तैयार किए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई और बाढ़पीड़ितों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि किसी भी बाढ़पीड़ित को भोजन, पेयजल व अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी नहीं होने दी जाए। यह भी पढ़ें- बच्चों के दूध व पर्याप्त चारा का प्रबंध करे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.