भागलपुर, सितम्बर 6 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। विद्यालय परिसरों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से पठन-पाठन एवं विद्यालय संचालन में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए कहलगांव प्रखंड के छह बाढ़ प्रभावित विद्यालयों को नजदीकी विद्यालयों से टैग किया गया है। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक इन विद्यालयों के विद्यार्थियों की पढ़ाई टैग किए गए विद्यालयों में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत होगी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमित राज ने बताया कि संबंधित विद्यालयों के प्रधान शिक्षक, प्रभारी प्रधानाध्यापक एवं प्रधानाध्यापकों के अभ्यावेदन के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार प्रा.वि. फुलकिया पन्नुचक को म.वि. पन्नुचक, म.वि. प्रशस्तडीह को म.वि. सिमरो प्रशस्तडीह, म.वि. अनठावन को प्रा.वि. अंतिचक, म.वि. त्रिमुहान को एनकेबीडीएस यूबीए भोलसर, म.वि. कैथपुरा चांयटोला को म...