मिर्जापुर, सितम्बर 4 -- मिर्जापुर,संवाददाता। जनपद में बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने गुरुवार को ओझला पुल के पास गंगा नदी के किनारे केन्द्रीय जल आयोग बोर्ड के स्थापित गंगा का जल स्तर के मापक स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही तहसील सदर व चुनार के उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों तथा बाढ़ राहत एवं बचाव में लगाए गए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय करते हुए प्रभावित ग्रामों में राहत व बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। कलक्ट्रेट में स्थित कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद जनपद में संभावित बाढ़ का परिदृश्य वर्तमान जलस्तर 76.04 मीटर, वृद्धि/घटोत्तरी दर- 0.5 सेमी/घंटा, चेतावनी बिंदु का जलस्तर-...