बलरामपुर, सितम्बर 29 -- उतरौला, संवाददाता। तहसील क्षेत्र में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश के चलते राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी से सटे कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं अधिवक्ता आलोक श्रीवास्तव ने उपजिलाधिकारी से बाढ़ प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराने और फसल क्षति का मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि मटियारिया कर्मा, मोहनजोत, मिलौली, बाघाजोत, महुआधनी, सुरैया, देवर, तिलखी, बिरदा, बनियाभारी और जिगना समेत राप्ती नदी के किनारे बसे कई गांवों में पानी घुस गया है। चारों तरफ पानी भर जाने से कई गांव टापू बन गए हैं और ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित है। यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावित गांवों में राहत और फसल क्षति मुआवजे की मांग कई संपर्क मार्ग भी बंद हो गए हैं। बाढ़ के कारण घरों, खे...