बाढ़ प्रभावित गांवों में पहुंचे विधायक, राहत कार्यों का लिया जायजा
आरा, सितम्बर 4 -- बड़हरा। गंगा के बढ़ते जलस्तर से बड़हरा में बिगड़ रही बाढ़ की स्थिति के बीच शुक्रवार को विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने घांघर, सरैया बिंदटोला, चंदा, मिल्की, जोकहरी, परशुरामपुर, बड़हरा, बबुरा व बिंदगांवा समेत कई गांवों का दौरा किया। उन्होंने सामुदायिक किचेन, नाव, तिरपाल व मेडिकल सुविधा सहित अन्य राहत कार्यों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। विधायक ने बबुरा और बिंदगांवा में संचालित सामुदायिक किचेन का निरीक्षण कर स्वच्छता के साथ बाढ़ पीड़ितों को संतुलित भोजन उपलब्ध कराने को कहा। बबुरा हाईस्कूल में मेडिकल कैंप का भी जायजा लिया और चिकित्सकीय टीम को पर्याप्त दवाएं उपलब्ध रखने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- Ara News: बाढ़ राहत के लिए बड़हरा मुखिया संघ का धरना शुरू उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.