बाढ़ प्रभावित गांवों में एसएसबी ने लगाया चिकित्सा शिविर
सिद्धार्थ, अक्टूबर 5 -- बढ़नी। बाढ़ प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों में एसएसबी 50वीं वाहिनी की सीमा चौकी महादेव बुजुर्ग ने खैरी शीतल प्रसाद गांव के टोला कोलडीह व खैरी गांव में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस दौरान चिकित्सकों ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक दवाएं व परामर्श दिया। सहायक कमांडेंट चिकित्साधिकारी डॉ. लीला ने ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। बुखार, सर्दी-जुकाम, त्वचा संबंधी समस्या सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित लोगों को आवश्यक दवाएं वितरित की गईं। सभी को जलजनित एवं संक्रामक बीमारियों की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों को साफ-सफाई रखने, शुद्ध पेयजल का उपयोग करने व स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- Siddhart Nagar News: छह गांवों में शिविर लगा 305 मरीजों की हुई जांच इस दौरान एसएसबी के सहायक कमांड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.