बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों का बढ़ा प्रकोप, लोग परेशान
बस्ती, सितम्बर 23 -- बस्ती। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटने से बाढ़ प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बाढ़ का पानी गांवों से तेजी से निकलने के बाद जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। जलस्तर घटने के साथ बीडी तटबंध के आसपास रुक-रुक कर हो रहे कटान ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों को तटवर्ती जमीन के कटकर नदी में समाने का डर सता रहा है। केंद्रीय जल आयोग अयोध्या के अनुसार मंगलवार शाम चार बजे सरयू का जलस्तर 91.780 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 92.730 मीटर से 95 सेंटीमीटर नीचे है। जलस्तर कम होने से बाढ़ प्रभावित गांवों में भरा पानी तेजी से नदी की ओर उतर रहा है। इससे आवागमन और दैनिक गतिविधियां भी धीरे-धीरे सामान्य हो रही हैं। तटबंधों पर पानी का दबाव कम होने के बाद बाढ़ खंड विभाग की ओर से संवेदनशील स्थानों पर निगरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.