बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भोजन प्रसाद का वितरण
प्रयागराज, सितम्बर 2 -- प्रयागराज। गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए बाघंबरी पीठाधीश्वर महंत बलवीर गिरि की ओर से राहत कार्य कराया जा रहा है। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को भोजन प्रसाद का वितरण किया जा रहा है। बाढ़ की वजह से कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित है। ऐसे में राहत सामग्री और भोजन की जरूरत को देखते हुए लोगों तक भोजन प्रसाद पहुंचाया जा रहा है। इस दौरान बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया। महंत बलवीर गिरि की ओर से चलाए जा रहे इस सेवा कार्य में बाढ़ प्रभावित परिवारों और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। लोगों ने राहत कार्य के लिए आभार जताया। बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक प्रभावित क्षेत्रों में सेवा कार्य जारी रखने की बात कही गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.