महाराजगंज, सितम्बर 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पिछले चार दिनों से हो रही अतिवृष्टि के कारण बाढ़ के हालात बन गए हैं। इसको लेकर डीएम गौरव सिंह सोगरवाल एवं एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने रविवार को बाढ़ प्रभावित व संवेदनशील क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने सबसे पहले टेल फाल पहुंचकर नारायणी नदी के जलस्तर एवं आसपास के क्षेत्रों की स्थिति का निरीक्षण किया।

बाढ़ की स्थिति गंडक बैराज से लगभग 4 लाख 16 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण नारायणी नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसके चलते कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हुए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी रखने तथा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद डीएम व ए...