बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तैयार रखें अस्पताल : सीएमओ
आजमगढ़, जुलाई 20 -- आजमगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा ने रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के दौरान बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवारा जदीद, शंकरपुर तथा हरैया ब्लॉक के हैदराबाद का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मेले में आने वाले मरीजों को उपलब्ध कराई जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ कर्मचारियों की उपस्थिति, औषधियों की उपलब्धता, साफ-सफाई की हकीकत खंगाली। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सर्पदंश, जलजनित एवं मौसमी बीमारियों का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी स्नेक वेनम (एएसवी), क्लोरीन की गोलियां, ब्लीचिंग पाउडर, ओआरएस, बुखार, सर्दी-जुकाम, खुजली सहित अन्य आवश्यक दवाओं एवं सामग्री का पर्याप्त भंडारण हर समय उपलब्ध रहना चाहिए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.