बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आश्रय स्थल ऊंची जगह बनाएं : रत्नेश
पटना, मई 12 -- आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में आश्रय स्थल ऊंचे स्थानों पर बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समय रहते निर्माणाधीन आश्रय स्थलों की जांच करा लें। उन्होंने राहत कार्यों में तेजी के निर्देश दिए। आपदा प्रबंधन विभाग में पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने ये निर्देश दिए। उन्होंने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग में सेवा का मौका मिला है। कहा कि विभाग का कामकाज काफी सराहनीय रहा। मौके पर प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। संयुक्त सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागीय मंत्री और प्रधान सचिव को आपदा प्रबंधन संबंधी योजनाओं से अवगत कराया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.