लखीसराय, सितम्बर 11 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को लखीसराय जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बड़हिया प्रखंड एवं लखीसराय सदर प्रखंड के विभिन्न बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया तथा बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया। यह भी पढ़ें- बाढ़ का जायजा लेने घाटकुसुंभा पहुंचे कृषि मंत्रीनिरीक्षण के दौरान बयान निरीक्षण के दौरान कृषि मंत्री ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसानों के खेतों एवं फसलों का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद नुकसान का विस्तृत आकलन किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाढ़ से प्रभावित किसी भी किसान को मुआवजे से वंचित नहीं रखा जाएगा। किसानों के खेतों में हुए नुकसान का नियमानुसार आकलन कर उन्हें म...