नई दिल्ली, अगस्त 28 -- सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को बलिया के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे। साथ ही पकहां ग्राम पंचायत के मौजा मलाफरपुर में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण भी करेंगे। इस दौरान सीएम दोपहर 12.55 से 1.45 बजे तक जिले में रहेंगे। प्रोटोकॉल के अनुसार, सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार की दोपहर 12.25 बजे देवरिया के मझौली तप्पा हवेली स्थित हेलीपैड से बलिया के लिए रवाना होंगे। करीब आधे घंटे तक बलिया जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद 12.55 बजे मलाफरपुर स्थित कार्यक्रम में पहुंचेंगे। यहां 50 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री देने के बाद दोपहर 1.45 बजे वे हेलीकॉप्टर से गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम के साथ सिंचाई मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह और प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु भी रहेंगे।...