बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण
चंदौली, अगस्त 23 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा में तेजी से बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को उप जिलाधिकारी सकलडीहा आकांक्षा सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। धानापुर और चहनिया ब्लॉक के दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के रूप में चिन्हित हैं। प्रशासन द्वारा इन इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ पशुओं के चारा और किसानों के सुरक्षित ठिकाने के लिए पशु आश्रय स्थल और बाढ़ राहत शिविर बनाए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि बाढ़ के दौरान किसी प्रकार की जन-धन की हानि न हो, इसके लिए तहसील प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। यह भी पढ़ें- गंगा में बढ़ाव की रफ्तार धीमी, चेतावनी बिंदु से एक मीटर नीचे पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.