अलीगढ़, सितम्बर 13 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल क्षेत्र में बीते दिनों यमुना नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद अब लोगों का जन जीवन सामान्य होने लगा है। पानी उतरने के साथ ही लोग अपने घरों और खेतों को हुई क्षति का जायजा ले रहे हैं। महाराजगढ़ गाँव में स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है, जहाँ सरकार और स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी हैं। बता दें कि बाढ़ ने महाराजगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों में किसानों की कमर तोड़ दी है। उनकी पूरी फसलें बर्बाद हो गईं और मिट्टी भी अनुपजाऊ हो गई है। कई किसान परिवारों के लिए यह दोहरी मार है, क्योंकि उनका एकमात्र सहारा खेती ही है। बाढ़ से हुए इस नुकसान के बाद, किसान अब पुनः खेती शुरू करने के लिए सरकार से आर्थिक सहायता की आस लगाए हुए हैं। उनका कहना है कि सरकारी मदद के बिना उनके लिए फिर से खड़ा होना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.