बाढ़ प्रभावित किसानों को फसल का उचित मुआवजा दिलाने की मांग
रामपुर, सितम्बर 10 -- शाहबाद। किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों ने एसडीएम आदेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ब्लॉक अध्यक्ष खुशीराम यादव एवं तहसील अध्यक्ष चौधरी सुंदर पाल सिंह के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में गांवों का सर्वे कराकर किसानों को फसल क्षति का उचित मुआवजा दिलाया जाए। इसके अलावा गांवों में धान की उपज का सर्वे कराया जाए, ताकि सरकारी खरीद के दौरान किसी प्रकार की धांधली न हो सके। यह भी पढ़ें- Chandauli News: फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन किसानों ने भूड़ा आश्रम में लगने वाले मेले में दुका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.