बाढ़ प्रभावित अहमदाबाद और मनिहारी क्षेत्रों में पहुंचे पप्पू यादव
कटिहार, सितम्बर 14 -- कटिहार। जिले के अहमदाबाद और मनिहारी प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कई गांवों और चौक-चौराहों पर पहुंचकर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। सांसद के साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद रही। अहमदाबाद प्रखंड के गोपालपुर चौक, नीरपुर चन्नी चौक, पहाड़पुर पश्चिम, पहाड़पुर बांध, बेलगच्छी चौक, घसिया चौक, इंग्लिश डकरा चौक, सिंघिया चौक, सिंहेश्वर चौक, बोगलागड़ चौक, बैदा गांव और रोशना गांव में सांसद ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की। उन्होंने पानी से घिरे इलाकों में लोगों की स्थिति और उन्हें मिल रही राहत की जानकारी ली। इस दौरान जरूरतमंद बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच सांसद ने अपनी ओर से लाखों रुपये की नगद आर्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.