कटिहार, सितम्बर 30 -- कटिहार, वरीय संवाददाता। बाढ़ की चुनौती के बीच प्रभावित लोगों की सुरक्षा और उन्हें समय पर राहत पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बुधवार को कटिहार पहुंचे राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने जिले के बाढ़ प्रभावित सात अंचलों की उच्चस्तरीय समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक 24 घंटे अलर्ट मोड में रहने और राहत-बचाव कार्यों में किसी भी तरह की शिथिलता नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि राहत कार्यों के लिए बजट और संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। 607 गांवों में 9.39 लाख लोग प्रभावित यह भी पढ़ें- बाढ़ प्रभावितों तक हर हाल में पहुंचे राहत, 24 घंटे अलर्ट रहें अधिकारीजिले की स्थिति जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बैठक में बताया कि जिले क...