बाढ़ प्रभावितों के इलाज के लिए 12 स्वास्थ्य शिविर, अब तक 4550 मरीजों का उपचार
पूर्णिया, सितम्बर 12 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि से कारी कोसी के बैक वाटर के कारण रूपौली अंचल के लगभग 30 गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ एवं जलजमाव क्षेत्रों में जिला प्रशासन मुस्तैद है। जिलाधिकारी के निर्देश पर युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। वरीय अधिकारियों की टीम लगातार ग्राउंड जीरो पर तैनात रहकर स्थिति का जायजा ले रही है। जलमग्न क्षेत्रों में आवागमन और रसद आपूर्ति के लिए 4 सरकारी एवं 16 अधिग्रहित नावें लगातार चलाई जा रही हैं। पीड़ितों को पका हुआ भोजन उपलब्ध कराने के लिए रूपौली अंचल में 7 सामुदायिक रसोई केंद्र पूरी तरह सक्रिय हैं। यह भी पढ़ें- अभी भी खतरे के निशान से 1.28 मीटर ऊपर बह रही गंगा, जलस्तर में गिरावट जारी सामुदायिक रसोई में 10 सितंबर तक 9446 व्यक्तियों ने भोजन किया है। प्रभावितों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.