गोरखपुर, सितम्बर 1 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। नेपाल में आई त्रासदी के बाद नारायणी नदी में बहकर पूर्वांचल पहुंचे शवों के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया सोमवार से एम्स ने शुरू कर दी है। डीएम के निर्देश पर एम्स ने दो शवों का पोस्टमार्टम किया है। हालांकि, अब तक किसी भी शव की पहचान नहीं हो पाई है।नेपाल से बहकर नारायणी नदी के रास्ते कुशीनगर के भेड़िहारी जंगल के पास पहुंचे शवों को सुरक्षित रखने के लिए एम्स के पोस्टमार्टम हाउस में व्यवस्था की गई है। अब तक कुल नौ शव एम्स आ चुके हैं। सोमवार को प्रशासनिक निर्देश मिलने के बाद पोस्टमार्टम के लिए प्रक्रिया शुरू की गई। यह भी पढ़ें- एक शव, तीन दावेदार: पीड़ितों की पहचान बनी बड़ी चुनौती पोस्टमार्टम के बाद शवों को पुलिस को सौंप दिया गया, जिससे पहचान होने पर उन्हें नियमानुसार परिजनों को सौंपा जा सके। एम्स की...