हरदोई, मई 4 -- हरदोई। बाढ़ से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तहत गठित बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने बिलग्राम, सवायजपुर और शाहाबाद के उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि समय से बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित करें। साथ ही नाव, नाविक और गोताखोरों को चिन्हित कर उनके मोबाइल नंबर सहित बुकलेट तैयार कराई जाए। बाढ़ चौकियों का निरीक्षण करने और बाढ़ पीड़ितों व उनके पशुओं के लिए आश्रय स्थल पहले से चिन्हित करने के निर्देश भी दिए गए।वन विभाग को नदी किनारों पर कटान रोकने के लिए उपयुक्त वृक्षारोपण कराने के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य विभाग को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल टीम तैनात रखने, जबकि पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.