भागलपुर, सितम्बर 12 -- भागलपुर। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने कहा कि बाढ़ के कारण राशन से वंचित रहे लोगों को 30 सितंबर तक मासिक कोटा मिलेगा। इसको लेकर सभी डीलरों को निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि किसी जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं ने एसएफसी गोदाम से अनाज डिलीवरी होने में दिक्क्त की बात नहीं कही है। इसके अलावा किसी उपभोक्ता ने भी बाढ़ के चलते राशन नहीं मिलने की जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...