बाढ़ पीड़ितों में हिन्दू पुत्र संगठन ने बांटा राशन
आरा, सितम्बर 26 -- शाहपुर। बाढ़ से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए हिन्दू पुत्र संगठन ने राहत अभियान चलाया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने शाहपुर प्रखंड के जवइनिया बांध और बड़हरा के पिपरपाती गांव में बाढ़ से विस्थापित परिवारों के बीच शनिवार को सूखे राशन का वितरण किया। जलजमाव के कारण जिन टोलों तक राहत सामग्री नहीं पहुंच पा रही थी, वहां कार्यकर्ताओं ने नाव और पैदल पहुंचकर राशन पहुंचाया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागेश सम्राट के नेतृत्व में लगभग 400 बाढ़ पीड़ित परिवारों को राशन किट दी गई। इससे प्रभावित परिवारों को एक सप्ताह तक भोजन की चिंता दूर हो गई है। मौके पर रिंटू गिरी, विशाल, धीरज पांडे, रवि ओबराय, रमेश कुमार सुदामा, राजा ठाकुर, साहिल, रवि कुमार, आशुतोष कुमार, अविनाश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.