पटना, अगस्त 20 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को बड़ी राहत दी है। सीएम नीतीश कुमार ने बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में 7000-7000 रुपये भेजे हैं। आपको बता दें कि बिहार के बक्सर, भागलपुर, आरा और कटिहार समेत कई जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई थी। कई लोग बाढ़ और कटाव की वजह से बेघर हो गए और किसानों की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा भी किया था। अब सीएम ने बाढ़ पीड़ितों को राहत देते हुए उनके खातों में पैसे भेज दिए हैं। पटना में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम नीतीश ने बाढ़ पीड़ितों को यह राशि भेजी है। सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्स पर लिखा, 'आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.