प्रयागराज, सितम्बर 6 -- प्रयागराज। एकादशी की पूर्व संध्या पर गंगा विचार मंच एवं राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की प्रांत संयोजक अनामिका चौधरी निषाद ने गंगा तट के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने झोपड़ियों में रह रहे परिवारों का हाल जाना और हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भोजन, शुद्ध पेयजल व दवाओं की व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने को कहा। इस दौरान शिवा त्रिपाठी, अन्नू निषाद, उपेंद्र चौहान, गीता चौहान, संदीप तिवारी, आरपी दुबे, अजय द्विवेदी, भीम सिंह, पंकज राय, आशुतोष श्रीवास्तव, नितिन दुबे, श्रीष दुबे और मेजर सुनील निषाद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- UP Floods: वाराणसी-प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर घटा, कानपुर में बाढ़ का प्रकोप जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...