आरा, सितम्बर 12 -- पीरो, संवाद सूत्र भाकपा माले प्रखंड कमिटी पीरो के तत्वावधान में शुक्रवार को अगिआंव बाजार में विशाल चंदा संग्रह अभियान चलाया गया। यह अभियान बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद और राहत कोष में योगदान देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अगिआंव बाजार के दुकानदारों, व्यापारियों और आम राहगीरों से संपर्क कर स्वेच्छा से सहयोग राशि और राहत सामग्री जुटाने की अपील की। नेतृत्व करते हुए अगिआंव के पूर्व विधायक चंद्रदीप सिंह ने कहा कि भीषण बाढ़ के कारण हजारों परिवार बेघर और दाने-दाने को मोहताज हो गए हैं। ऐसे संकट के समय में आम जनमानस का सहयोग बेहद आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बेगूसराय जिला को बाढ़ग्रस्त घोषित करे सरकार व समुचित राहत दे सरकार: सीपीआई चंदा संग्रह अभियान में पंचाय...