आरा, सितम्बर 7 -- -कई परिवार अपने साथ मवेशियों को भी लेकर तटबंध, सड़क किनारे और ऊंचे स्थानों पर डेरा डाले हैं बड़हरा, संवाद सूत्र। गंगा नदी में उफान से बड़हरा प्रखंड के दर्जनों गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। गांवों में पानी फैलने के बाद बड़ी संख्या में परिवार सुरक्षित और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। घर-आंगन में पानी घुसने के बाद लोगों के सामने रहने, खाने और पशुओं को बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी पशुपालकों को हो रही है। बाढ़ के बीच पशुओं के लिए चारा जुटाना ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गयी है। कई परिवार अपने साथ मवेशियों को भी लेकर तटबंध, सड़क किनारे और ऊंचे स्थानों पर डेरा डाले हुए हैं। यह भी पढ़ें- Ara News: घर डूबे तो सड़क और तटबंध पर आशियाना, जिंदगी बचाने की जद्दोजहदबाढ़ के प्रभाव सिन्हा पं...