गोंडा, सितम्बर 6 -- उमरी बेगमगंज। चारों तरफ पानी के बीच बुधवार को बाढ़ चौकी ऐली-परसौली पर राहत किट लेकर पहुंचे तरबगंज विधायक प्रेमनारायण पांडे ने प्रभावित परिवारों से उनका हाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। सरकार की प्राथमिकता है कि बाढ़ प्रभावित कोई भी परिवार भूखा न सोए। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के प्रत्येक परिवार को अपना परिवार मानते हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहले से लंच पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। अब राहत किट भी वितरित की जा रही हैं, ताकि लोगों को जरूरी खाद्य सामग्री के लिए परेशान न होना पड़े। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: 2017 से पहले आपदा का पैसा हजम कर जाते थे सपाई: मुख्यमंत्री राहत किट मिलने पर कई परिवारों के चेहरों पर कुछ राहत नजर आई। हा...