बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे प्रभारी सह कृषि मंत्री, सुनीं परेशानियां
गोपालगंज, अक्टूबर 3 -- गोपालगंज। जिला प्रभारी मंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा शनिवार को सदर प्रखंड की जगीरी टोला पंचायत पहुंचे और बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने राहत सामग्री वितरण और कम्युनिटी किचन की व्यवस्था का जायजा लिया। बड़ी संख्या में पीड़ितों ने मंत्री से अपनी परेशानी साझा की। मंत्री ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। इस दौरान एमएलसी राजीव कुमार सिंह, गोपालगंज सदर के विधायक सुभाष सिंह और अनिकेत सिंह समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व्यवस्था और जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने को लेकर भी जानकारी ली गई। (रिपोर्ट-प्रमोद तिवारी)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.