बाढ़ पीड़ितों की हुई स्वास्थ्य जांच
वाराणसी, सितम्बर 4 -- वाराणसी। स्वास्थ्य विभाग एवं एनडीआरएफ की ओर से गुरुवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। नक्खीघाट क्षेत्र में राजकीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी ने प्रभावित क्षेत्र में लोगों की जांच की और परामर्श दिया। दवाओं का वितरण भी किया गया। डॉ. द्विवेदी ने लोगों को जलजनित एवं संक्रामक बीमारियों से बचाव, स्वच्छ एवं पेयजल के उपयोग, साफ-सफाई तथा दूषित जल से बचने के संबंध में लोगों को जागरूक किया। डॉ. द्विवेदी ने कहा कि विभाग की ओर से लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श, दवा वितरण किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Chapra News: बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभावित व संभावित क्षेत्रों में अधिकारियों ने संभाला मोर्चा यह भी पढ़ें- Moradabad News: नायब तहसीलदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.