भागलपुर, सितम्बर 24 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार कृषि महाविद्यालय, सबौर में गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) दिवस का आयोजन सह अधिष्ठाता सह प्राचार्य डॉ. रूबी रानी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के कुलपति डॉ. डीआर सिंह ने विश्वविद्यालय परिवार और स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए उनके सामाजिक दायित्वों और बाढ़ राहत प्रयासों की जमकर सराहना की।एनएसएस के मूल मंत्र 'नॉट मी, बट यू' को चरितार्थ करते हुए स्वयंसेवकों ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग से लगभग 50 हजार रुपये की नकद धनराशि, सूखा राशन और कपड़े एकत्र किए। इस राहत सामग्री को आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस: राष्ट्र प्रथम ही एनएस...