बाढ़ पर अमित शाह से फोन पर बात हुई है, 18 तारीख को केंद्रीय टीम आएगी बिहार; बोले सम्राट चौधरी
पटना, सितम्बर 14 -- बिहार में आई बाढ़ से राज्य के 15 से ज्यादा जिले प्रभावित हैं। राज्य सरकार का दावा है कि वो बाढ़ पीड़ितों के बीच राहत और बचाव कार्य जोर शोर से चला रही है। हालांकि, इस बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में बाढ़ से हाहाकार हैं और केंद्र सरकार बिहार को मदद नहीं दे रही। लेकिन अब राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधऱी ने साफ किया है कि केंद्र सरकार राज्य में आई बाढ़ को लेकर चिंतित और गंभीर है। सोमवार को पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित हिन्दी दिवस समारोह में सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में आई बाढ़ से क्षति का आकलन करने के लिए 16 सितंबर को केंद्रीय टीम बिहार आएगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में यह टीम बिहार आएगी। सीएम ने कहा कि खुद देश के गृहमंत्री अमित शाह ने उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.