वाराणसी, सितम्बर 12 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। गंगा के बढ़े जलस्तर ने आधुनिक स्वदेशी रिवर क्रूज 'गंगा विलास' का रास्ता रोक दिया है। 25 सितम्बर को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से रवाना होने वाला यह क्रूज अब 10 सितम्बर को चलेगा। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह तक इस क्रूज के वाराणसी पहुंचने की सम्भावना है। इस जलयान से स्विट्जरलैंड, जर्मनी समेत अन्य देशों के 30 पर्यटक काशी आएंगे, जो इस आध्यात्मिक नगरी की आभा निहारेंगे। गंगा विलास पहली बार जनवरी-2023 में वाराणसी से दुनिया की सबसे लम्बी पर्यटन जलयात्रा के लिए डिब्रूगढ़ (असम) रवाना हुआ था। रविदास घाट पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की मौजूदगी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रूज को वर्चुअल हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 32...