बाढ़ ने ट्रेनों पर लगाया ब्रेक, पटना-गया रेलखंड पर 10 मेमू मंगलवार को भी कैंसिल; कई के रूट बदले
पटना, सितम्बर 7 -- बिहार में बाढ़ का प्रकोप बरकरार है। पुनपुन नदी में बढ़े जलस्तर के कारण पटना-गया रेलखंड पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया है। पुनपुन-परसा बाजार के बीच पुल संख्या-21 पर पानी का स्तर खतरे के निशान के करीब पहुंचने के बाद रेलवे ने एहतियातन इस पुल से ट्रेनों का परिचालन रोक दिया है। इसके चलते मंगलवार को गया-पटना और पटना-गया के बीच चलने वाली 10 मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, आठ ट्रेनों का मार्ग बदलकर चलाने का फैसला लिया गया है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे की ओर से सोमवार शाम जारी आदेश के अनुसार, पुल संख्या-21 के किमी 11/38-32 पर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से 4 सितंबर की रात 8:10 बजे से परिचालन निलंबित है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी। पानी के स्तर और पुल की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने यह कदम उठाया है। यह भी पढ़ें- नई चीज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.